झालावाड़| रैगर बस्ती में पानी की समस्या को दूर करने के लिए सीएम वसुंधरा राजे ने विधायक कोष से ट्यूबवेल के लिए राशि स्वीकृत की। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन ताऊ ने पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया। अध्यक्षता मंडल महामंत्री राजू रैगर ने की। विशिष्ट अतिथि पार्षद शिवराज रैगर रहे। इस मौके पर पूर्व पार्षद रामलाल रैगर, जिला महामंत्री एससी मोर्चा गिरधर गोपाल, पीएचईडी एईएन मंगल सिंह परमार सहित अन्य मौजूद रहे।