पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • परिसर में मिली गंदगी देख आरसीएच अफसर ने स्टाफ को लगाई फटकार

परिसर में मिली गंदगी देख आरसीएच अफसर ने स्टाफ को लगाई फटकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़. एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में हाजिरी रजिस्टर की जांच हुई।

बोले-15 दिन में हालात सुधारो नहीं तो कार्रवाई करूंगा

भास्कर न्यूज | झालावाड़

जिला आरसीएच अधिकारी ने सोमवार को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेंटर में कई खामियां मिली। सेंटर के पीएसएन (पब्लिक हेल्थ नर्स) और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थिति मिले। इसके अलावा केंद्र के परिसर में भी गंदगी मिली।

इस पर मौके पर मौजूद स्टाफ फटकार लगाई। आरसीएच अधिकारी डॉ. नरेश अग्रवाल सोमवार को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले स्टाफ रजिस्टर की जांच की। इसमें पीएचएन सिद्धार्थ जाड़ावत व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजू शर्मा बिना कारण के अनुपस्थित पाए गए। उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। ट्रेनिंग सेंटर के बंद कमरों एवं लाइब्रेरी को खुलवाकर देखा, जिनमें गंदगी का अंबार लगा मिला। इस पर अधीक्षक अनम्मा केओ को फटकार लगाई। हर कमरे में गंदगी व कचरे के अलावा कुछ नहीं था। गंदगी के साथ ट्रेनिंग सेंटर की अन्य उपयोगी सामग्री भी बेकार हो रही है। सारे कूलर खराब पड़े। बैठने की कुर्सियां टूटी हुई मिली। ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं द्वारा आरसीएच अधिकारी को पानी की समस्या से अवगत करवाया।

जिसको देखते हुए खराब पड़ी पानी की मोटर को मौके पर ही तकनीकी कर्मचारी को बुलाकर 2 दिवस में मोटर ठीक करके पानी की व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए। पानी की व्यवस्था सुचारु होने के पश्चात एक सप्ताह तक पूरे ट्रेनिंग सेंटर की साफ-सफाई एक मिशन के रुप में करने के लिए छात्राओं व स्टाफ को प्रेरित किया। छात्राओं से प्रशिक्षण की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली। जिला आरसीएच ने बताया कि 15 दिवस में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के हालात नहीं सुधारे तो सभी स्टाफ के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...