पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • सरकारी खरीद केंद्र पर लगे पुराने ढेर की होने लगी तुलाई

सरकारी खरीद केंद्र पर लगे पुराने ढेर की होने लगी तुलाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालीजी का बराना। खरीद केंद्र पर कट्‌टों के उठाव की तैयारी करते हुए।

भास्कर न्यूज | झालीजी का बराना

मैनोली रोड पर संचालित सरकारी खरीद केंद्र परिसर में पूर्व लगे गेहूं के ढेर की तुलाई होने से किसानों को काफी राहत मिली है।

एफसीआई निरीक्षक नरेश सोनी बताया कि केंद्र पर पिछले दिनों के जितने भी गेहूं के ढेर थे, सभी की तुलाई हो चुकी है। सोमवार को करीब 6500 कट्टों की तुलाई की गई। जिनका उठाव रात को ही होना संभव है। अब किसानों के लिए इसी परिसर पर जरूरत के अनुसार ही टोकन लिए जा सकेंगे। खरीद केंद्र पर आज से ही किसानों के नए गेहूं के ढेर को लेकर अपने वॉवचर के अनुसार निर्धारित तिथि के अनुसार बुलाकर तुलाई का कार्य जारी रह सकेगा। किसानों को ज्यादा परेशान होना नहीं पड़ेगा।

झालीजी का बराना में अब राहत

खबरें और भी हैं...