झालीजी का बराना| कस्बे में 14 मई की रात को एक युवक ने स्वयं पर केरोसीन डालकर आग लगा ली थी। उसके 80 प्रतिशत झुलसने पर कोटा अस्पताल भर्ती कराया गया था, जिसकी शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थानाप्रभारी संपतसिंह ने बताया कि कन्हैयालाल पुत्र नंदलाल प्रजापति उम्र 35 वर्ष निवासी झालीजी का बराना ने स्वयं पर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।