भास्कर न्यूज | झालीजी का बराना
काली तलाई गांव में रविवार को खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक मंत्री बाबूलाल वर्मा ने जनसुनवाई की। ग्रामीणों ने सड़क की समस्याएं रखी। मंत्री वर्मा ने बारिश से पहले सड़कें ठीक कराने का आश्वासन दिया।
बरसात में आती है आने-जाने में परेशानी
ग्रामीणों ने बताया कि काली तलाई से तीन किमी दूर करवाला की झोंपड़ियां पंचायत से जुड़े गुर्जरों के कांगसों का झोंपड़ावासियों को बरसात के दिनों घरों में ही रहना पड़ता है। ग्रामीण बसंतकुमार, छोटूलाल, चतुर्भुज, धर्मराज, हजारीलाल, चंद्रभान ने सड़क की समस्या बताई। इस पर मंत्री ने पांच लाख की अनुशंसा कर ग्रेवल सड़क से कालीतलाई को जोड़ने की घोषणा की। कालीतलाई वासियों को भी दस लाख की लागत से जीएलआर पाइपलाइन से मय टंकी पेयजल आपूर्ति से जोड़ने की अनुशंसा की।
खाद्य सुरक्षा योजना में हो रही असुविधा: जनसुनवाई में भाजपा ग्रामीण महामंत्री सत्यनारायण मालव, रघुवीर मालव, धाकड़ महासभा महामंत्री जिलाध्यक्ष नंदलाल धाकड़ ने पीने के पानी की समस्या को गंभीरता से रखा। ग्रामीण शंभुलाल मालव ने खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर हो रही असुविधा के समाधान की मांग की। जनसुनवाई में प्रधान प्रशांत मीणा भी मौजूद रहे।