झालरापाटन. विश्व मधुमक्खी दिवस पर जागृति कार्यशाला में जानकारी देते हुए।
भास्कर न्यूज | झालरापाटन
पंजाब नेशनल बैंक के कृषक प्रशिक्षण केंद्र और उद्यान विभाग की ओर से विश्व मधुमक्खी दिवस पर जागृति कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि कृषि विज्ञानं केंद्र से कार्यक्रम समंवयक डॉ. अर्जुन कुमार वर्मा ने बताया की मधुमक्खी पालन से शहद उत्पादन के साथ ही परागण द्वारा फसल की उपज और गुणवत्ता में बढ़ोतरी होती है। किसान खेती के साथ इस व्यवसाय को अपनाकर निरंतर आय का स्रोत बना सकते हैं। केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हरीश वर्मा ने इस व्यवसाय में शहद के साथ प्राप्त अन्य उत्पाद मोम, रायल जैली, मोना विष से तैयार अन्य औषधीय उत्पादों एवं मधुमक्खी की कीटों एवं रोगों से बचाव की जानकारी दी। डॉ. अरविन्द नागर, डाॅ राजेश शर्मा ने भी जानकारी दी। निदेशक एफटीसी संजय शर्मा व उद्यान विभाग से सहायक कृषि अधिकारी सतीश गौतम ने बताया कि किसानों को उद्यान विभाग द्वारा बॉक्स एवं कॉलोनियों की खरीद पर 40 प्रतिशत अनुदान देय है। इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक भानुप्रिया यादव, मनीष शर्मा व बाबूलाल मौजूद थे।