पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पक्षियों के लिए 60 परिंडे बांधे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालरापाटन| जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप झालरापाटन की ओर से ग्रुप के कार्यकारिणी नीतिन स्वाति दुग्गड़ के सहयोग से 60 घरों पर पक्षियों के पानी और दाने के लिए परिंडे बांधे गए। सभी सदस्यों ने अपने अपने घरों के बाहर बंधे परिंडों में प्रतिदिन सुबह और शाम पानी एवं दाना भरने की जिम्मेदारी ली। ग्रुप अध्यक्ष संजय बापना ने कहा कि इस कार्य से पक्षियों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। ग्रुप के महासचिव विपिन धूपिया ने इस कार्य के लिए सभी का आभार जताया है। इसमें सचिव सौरभ जैन, चेयरमैन मनोज जैन ने विचार व्यक्त किए।

खबरें और भी हैं...