झालरापाटन. भारत विकास परिषद और जैन श्वेताबंर सोश्यल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में जैन उपाश्रय में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें करीब 65 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर रक्तदाता समूह के संयोजक एवं भाविप के नए सदस्य कविम जैन ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान रक्तदान करने वालों में ज्योति-सौरभ जैन, मोनिका-राजीव दुग्गड़, पिंकी-विजय मेहता, सीमा-संजय बाफना, चना-विपिन धूपिया, रानु-राकेश जैन, सुशीला-महिप जैन, समता-पंकज कासलीवाल ने रक्तदान किया। इस दौरान पवन शर्मा, सुरेंद्र दांगी, मनीष शर्मा, मनोज जैन, मनीष शर्मा, बालकृष्ण सेठिया, जया जैन, पंकज, मयंक, नन्नू बना, नीरज पाटनी ने भी रक्तदान किया। सभी को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।