मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने चंद्रभागा नदी के विकास और जीर्णोद्धार के लिए 5 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी महावीर सिंह सिसोदिया ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग ने यह स्वीकृति जारी की है। सिसोदिया ने बताया कि जिला प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग द्वारा तैयार की गई डीपीआर और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका झालरापाटन के पत्र पर स्वीकृति जारी की गई है। चंद्रभागा नदी को साबरमती नदी से भी अच्छा विकसित किया जाएगा।
विभिन्न घाट छतरियाें का निर्माण किया जाएगा। गुजरात अहमदाबाद से आई कंपनी की देखरेख में नदी का संपूर्ण विकास होगा। लाइटिंग फव्वारे गार्डन का निर्माण कराकर नदी को पर्यटन के मानचित्र पर लाएंगे।