झालरापाटन| यादव जाटव समाज की बैठक शुक्रवार को जिला संरक्षक कैलाशचंद यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें कोटा विधायक प्रहलाद गुंजल की ओर से सराकारी बैठक में विधायक चंद्रकला मेघवाल को अपमानित करने की निंदा की गई। इसी प्रकार दिसंबर 2014 में सीएमएचओ आरएन यादव के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर अपमानित कर धमकियां देने का भी आरोप लगाया। समाज के लोगों ने गुंजल के खिलाफ धारा 3 में मुकदमा दर्ज करने तथा मुख्यमंत्री से गुंजल के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।