बकानी में एक घंटे बारिश से मंडी में जिंसें भीगी, मनोहरथाना में चने के आकार के ओले गिरे
बकानी. बारिश से कृषि उपजमंडी में खुले में पड़ी किसानों की जिंस भीग गई।
रायपुर-सुनेल में 15 मिनट बारिश
रायपुर. कस्बे में दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम को अचानक मौसम बदला और 15 मिनट रिमझिम बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
सुनेल. शाम साढ़े पांच बजे तेज हवा के साथ 15 मिनट बारिश हुई। बारिश से लोगों को दिनभर की तपन से राहत मिली। सुबह से गर्मी तेज होने के कारण लोग परेशान थे।
आवर. क्षेत्र में मंगलवार शाम 5 बजे अचानक मौसम पलटने के बाद धूल भरी आंधी चली। इस दौरान धूल भरी आंधी के साथ बिजली भी कड़की। थोड़ी देर में ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
मनोहरथाना में हवा से सामान उड़े
मनोहरथाना. शाम साढ़े 5 बजे पर तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश हुई। बारिश के साथ ही कस्बे सहित क्षेत्र में मक्का के आकार के ओले गिरे। शाम को अचानक तेज हवा चलने से मकानों की छतों पर रखे सामान उड़ गए।
बकानी में हवा के साथ बारिश
बकानी. मंगलवार शाम तेज हवाएं चलने लगी। एक घंटे तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हुई। बारिश से मंडी में खुले मे पड़ी जिंस भीग गई। समर्थन मूल्य पर खरीदे गए चने के कट्टे भी भीग गए। किसान अपनी जिंस को बचाने के लिए तिरपाल से ढकने में लगे रहे।