पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

1087 जरूरतमंदों को राशन सामग्री दी गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़| मानव सेवा समिति की ओर से निशुल्क आहार योजना में 1087 जरूरतमंदों को राशन सामग्री दी गई। समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र यादव कालू ने बताया कि झालावाड़ एवं झालरापाटन एवं आसपास क्षेत्र के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को प्रत्येक माह 15 तारीख को 10 किलो आटा, 2 किलो चावल, 1-1 किलो शक्कर,नमक व तेल, साबुन नहाने का 1, कपड़े धोने के 2, चाय पत्ती 250 ग्राम, दाल 1 किलो, मिर्ची 200 ग्राम, धनिया 200 ग्राम, हल्दी का वितरण किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...