पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • सफाई कर्मियों की नियुक्ति से वाल्मीकि समाज में खुशी

सफाई कर्मियों की नियुक्ति से वाल्मीकि समाज में खुशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़. राज्य सफाई आयोग के सदस्य का स्वागत करते हुए।

झालावाड़. राज्य सरकार द्वारा नगरपरिषद झालावाड़ में 100 व नगरपालिका झालरापाटन में 75 सफाई कर्मियों की नियुक्ति की स्वीकृति जारी की है। इसको लेकर वाल्मीकि समाज में खुशी है। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के तत्वावधान में राज्य सफाई आयोग के सदस्य रवि संगत, महासभा के जिलाध्यक्ष बजरंगलाल सरसिया, मजदूर संघ के अध्यक्ष मंगती राम सारवान, महासभा के रामचरण तेजी, देवीलाल बेनीवाल, रामलाल गोडाला व सुरेंद्रसिंह कितावत, भीम सरसिया आदि के प्रयास रंग लाए। इस पर इनका स्वागत किया गया। नगरपरिषद के सफाई कर्मियों ने भी राज्य सफाई आयोग के सदस्य रवि संगत का स्वागत किया। इसके बाद वाल्मीकि समाज नगरपरिषद कार्यालय पहुंचा और वहां नगरपरिषद आयुक्त का भी माला पहनाकर स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...