पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • आबादी क्षेत्र में ठेकेदार ने नहीं बनाई नालियां, परेशानी

आबादी क्षेत्र में ठेकेदार ने नहीं बनाई नालियां, परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनेल. नालियां नहीं बनाने से ग्रामीण हो रहे परेशान।

सुनेल. सलोतिया रोड पर झालरापाटन सीसी रोड निर्माण के दौरान आबादी क्षेत्र में दोनों साइडों में नालियां बनाना तय था,लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के चलते आबादी क्षेत्र में नालियां नहीं बनाने से मोहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार स्वच्छ भारत अभियान को लेकर जगह-जगह नालियां एवं एवं शौचालय निर्माण करवा रही है,लेकिन यहां ठेकेदार एवं अधिकारियों की मिलीभगत के चलते आबादी क्षेत्र में स्वीकृत नालियों का निर्माण ही नहीं हो रहा है। ऐसे में मोहल्लेवासियों के घर का पानी आंगन में जमा हो रहा है। मच्छर पनपने से बीमारियों की आशंका बनी हुई है।

ठेकेदार की टेंडर में जो कार्य था वह कर दिया गया है। अब इसकी क्वांटिटी में और नालियां बनाना नहीं है। यदि मोहल्लेवासियों को समस्या है तो उच्चाधिकारियों से मिले और उन्हें समस्या बताए। वहीं इसका समाधान कर सकते है। -राकेश कुमार दीक्षित, एईएन पीडब्ल्यूडी

खबरें और भी हैं...