पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • झालावाड़ झालरापाटन खानपुर में बच्चों ने रखा पहला रोजा

झालावाड़-झालरापाटन-खानपुर में बच्चों ने रखा पहला रोजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | झालावाड़

शहर के डाक बंगला रोड निवासी 7 वर्षीय बालिका सुमैया अंसारी पुत्री आसिफ इकबाल अंसारी ने शनिवार को पहला रोजा रखा।

रमजानुल मुबारक के रहमतों और बरकतों से भरे इस महीने में बुजुर्गों और युवाओं के साथ रोजे रखकर इबादत करने के जज्बा बच्चों में दिखाई दे रहा है। कम उम्र के बच्चे तेज गर्मी की परवाह किए बगैर 15 घंटे का रोजा रखने के साथ इबादत कर रहे हैं। इस महीने की शुरुआत से शहर की मस्जिदों में काफी रौनक बनी हुई है।

झालरापाटन. शहर की 8 साल की राफिया बी पुत्री मोहम्मद कासिम भट्टी ने शुक्रवार को अपना पहला रोजा रखकर इबादत की। शनिवार को उसने फिर रोजा रखा। उसका कहना है कि रोजा ईमान को मजबूत करता है और अल्लाह से इस पाक महीने में जो भी दुआ मांगों कबूल होती है।

अरहान ने पहला रोजा रखा

खानपुर. कस्बे में माहे रमजान के दौरान शनिवार को 8 वर्षीय अरहान पुत्र अख्तर हुसैन ने अपना पहला रोजा रखा। रोजा रखने की प्रेरणा उसके परिवार से मिली। अरहान ने बताया कि परिवार में सभी ने रोजा रखा तो मैंने भी रोजा रखने की इच्छा जताई और पहला रोजा रखा। इस मौके पर अरहान का माला पहनाकर इस्तकबाल किया गया।

अरहान

आलिया, परवीन

खबरें और भी हैं...