पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • चंद्रगुप्त नगर के खाली प्लॉटों में भरे गंदे पानी में पल रही बीमारियां, नगर पालिका कर्मी सफाई करने भी नहीं आते

चंद्रगुप्त नगर के खाली प्लॉटों में भरे गंदे पानी में पल रही बीमारियां, नगर पालिका कर्मी सफाई करने भी नहीं आते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका की अनदेखी के कारण शहर में जगह-जगह पड़े खाली प्लॉटों में पानी भरा हुआ है। शहर के चंद्रभागा रोड स्थित चंद्र गुप्त नगर में करीब आठ-दस खाली पड़े प्लॉटों में पानी भरा होने के कारण आसपास रहने वाले लोग खासे परेशान है।

इन खाली प्लाटों ने अब घरों में लगी अधिकांश बोरवेल का पानी खराब करना शुरू कर दिया है। बोरिंग के पानी भी दुर्गंध मारने लगा है। कॉलोनी में पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। कॉलोनी वासियों के दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। वहीं ट्यूबवेलों का पानी खराब होने से कॉलोनी में लोगों को मलेरिया, वायरल और मौसमी बीमारियों का प्रकोप की शिकायत होने लगी है। पास में चल रहे नाले के निमार्ण कार्य के दौरान पानी की निकासी नहीं होने के कारण चंद्र गुप्त नगर कॉलोनी में खाली पड़े प्लाटों पानी भर गया है। जिससे निजात दिलाने के लिए नगरपालिका ने कोई उपाय नहीं किए गए हैं। नगर पालिका खाली पड़े प्लॉटों में मच्छर व अन्य बीमारी फैलाने वाले कीटाणु पनप रहे हैं। इनके कारण लोगों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है। नगरपालिका द्वारा कॉलोनी को अनकन्वर्ट बताया है, लेकिन मूलभूत सुविधा नहीं तो स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई कराने की जिम्मेदारी तो बनती है।

नगरपालिका की अनदेखी के कारण शहर में जगह-जगह खाली प्लॉटों में गंदा पानी भरा है

झालावाड़. चंद्रगुप्त नगर में प्लाॅट में भरा गंदा पानी।

चंद्रगुप्त नगर कॉलोनी अनकन्वर्ट है। यह कृषि भूमि पर बनी हुई है। किसी ने कन्वर्ट के लिए फाइल भी नहीं लगाई है। इसके कारण यहां मूलभूत सुविधाएं विकसित नहीं हो पाई है। महावीर सिसोदिया, ईओ, नगरपालिका झालरापाटन

नगरपालिका में नहीं होती सुनवाई

चंद्रगुप्त नगर कॉलोनी निवासी मुकेश, ज्वाला प्रसाद सोनी, श्याम व कैलाश ने बताया कि 8 दिन से खाली प्लाटों में भरे पानी को लेकर नगर पालिका के कर्मचारियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन अब तक सफाई नहीं हो पाई है। खाली प्लाटों में कीचड़ युक्त पानी के कारण लोग दुर्गंध और मच्छरों के कारण परेशान हो रहे हैं, लेकिन नगरपालिका का इस ओर कोई ध्यान तक नहीं है।

कॉलोनी में नालियां तक नहीं

कॉलोनी में नगर पालिका ने पानी के निकास के लिए नालियों का इंतजाम नहीं किए जिसके कारण सारा पानी एकत्रित होकर प्लाटों में खत्म हो जाता है जिससे हमेशा पानी भरे रहने की शिकायत रहती है

खबरें और भी हैं...