पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • गागरोन में हाईलेवल ब्रिज और 22 सड़कों का होगा निर्माण, 8086 लाख होंगे खर्च

गागरोन में हाईलेवल ब्रिज और 22 सड़कों का होगा निर्माण, 8086 लाख होंगे खर्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़. जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बच्चे को उपहार देतीं सीएम वसुंधरा राजे।

गागरोन में आहू नदी पर बनेगा हाईलेवल ब्रिज, 2200 लाख मंजूर

गागरोन में आहू नदी पर हाईलेवल ब्रिज बनेगा। इसके लिए 2200 लाख रुपए मंजूर हुए हैं। इसके चलते गागरोन सहित 13 गांवों का रास्ता रुक जाता है। अब यहां पर हाईलेवल ब्रिज को मंजूरी मिली है। इससे हजरत ख्वाजा हमीदुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर जाने वाले जायरीन, गागरोन किले तक पहुंचने वाले पर्यटकों को काफी राहत मिलेगी। कनवाड़ी से तालकलां छोटी ताल के पास 800 लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण होगा।

जिले में बुधवार को काफी बड़ी सौगात मिली है। शाम को स्वीकृति मिलते ही अब इनके टेंडर की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। आरएस झंवर, एसई पीडब्ल्यूडी

खबरें और भी हैं...