पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • सुवांस गांव में स्टार्टर का बटन दबाते समय करंट लगा, किसान की मौत

सुवांस गांव में स्टार्टर का बटन दबाते समय करंट लगा, किसान की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| सुवांस गांव में बुधवार को मोटर चलाने के लिए स्टार्टर का बटन दबाते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हेमराज दांगी खेत पर फसल को पानी पिलाने के लिए गया था। वहां मोटर चालू करने के लिए स्टार्टर का बटन दबाते समय करंट लग गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे रायपुर अस्पताल लेकर आए। यहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक के काका रामचंद्र दांगी ने बताया कि भतीजा हेमराज दांगी खेत पर फसल पानी पिलाते समय करंट लगने से बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल लेकर आए थे। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

इधर, खदान में मशीन पर कार्य करते समय करंट लगा, मजदूर की मौत

झालरापाटन. बीरियाखेड़ी खनन क्षेत्र में खदान पर मशीन पर कार्य करते समय बुधवार सुबह साढ़े 9 बजे करंट से एक जने की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सुकेत थाना क्षेत्र के गोला गांव निवासी प्रेमचंद पुत्र मांगीलाल बीरियाखेड़ी स्थित खदान पर झिरी मशीन चला रहा था कि करंट लग गया। उसे झालावाड़ अस्पताल लेकर गए। वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई राधेश्याम की रिपोर्ट पर संदिग्ध हालात में मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...