शिविर में 98 मरीजाें काे दिया परामर्श
झालावाड़| गरनावद ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र में गणपति चिकित्सा सेवा समिति झालरापाटन द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 98 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया गया एवं दवाइयां वितरित की गई। इसमें शिविर प्रभारी डॉ नेमीचंद्र वर्मा, डॉ शिवना खान, जीएनएम शबाना, अरविंद्र सिंह, कुलदीप रावल ने सेवाएं दी।