झालावाड़| हिन्दू जागरण मंच की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को जिला केंद्र पर हुई। बैठक में मुख्य अतिथि बारां -झालावाड़ विभाग संयोजक देवेन्द्रसिंह राठौड़ थे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश पाटीदार ने की। विभाग संयोजक राठौड़ ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी झालावाड़ में महाराणा प्रताप जयंती समारोह 16 जून को मनाया जाएगा। कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए महाराणा प्रताप जयंती समारोह समिति का गठन किया गया। जयंती समारोह कार्यक्रम में मनोहरथाना, अकलेरा, घाटोली, कामखेड़ा, रटलाई, असनावर, सारोला, खानपुर, मंडावर, भालता, झालरापाटन, झालावाड़, झालावाड़ ग्रामीण मंडलों से कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेंगे। बैठक में जिला महामंत्री जयराजसिंह पंवार, जिला उपाध्यक्ष पानाचंद मीणा, जिला मंत्री रामभरोस पांचाल, ब्रजराज बसुनिया, जिला सहमंत्री बीरम मीणा, नंदलाल सेन, जिला विधि प्रमुख श्याम सिंह पवार, युवा वाहिनी प्रमुख महेंद्र भील, जिला विद्यार्थी प्रमुख दीपांशु गुर्जर, जिला संरक्षक मंडल प्रमुख हरीश सोनी, जिला सुरक्षा प्रमुख चंद्र प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे।