पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज के अंतिम पायदान तक विकास पहुंचाना लक्ष्य: सांसद

समाज के अंतिम पायदान तक विकास पहुंचाना लक्ष्य: सांसद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाज के अंतिम पायदान तक विकास हो यही लक्ष्य है। हमेशा जनता में विश्वास रखता हूं। जनता सब कुछ जानती है। आज पूरे देश में विकास की लहर चल पड़ी है। यह सब कुछ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम है। उक्त बातें सोमवार को धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहीं। सिंह भालगढ़ा मुहल्ले की चार जगहों में बने सांसद मद से पीसीसीपथ पथ का निमार्ण कार्य के उद्‌घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ही सांसद सिंह के समक्ष स्थानीय लोगों ने पानी की समस्या बताई। सांसद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो जगहों पर सार्वजनिक नल लगवाने की घोषणा की। समारोह में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, दिलीप भारती, राणा मनीष सिंह, अशोक दारुका, श्रवण राम, संजय अग्रवाल, मोनू सिंह, वीरेंद्र शर्मा, दिलीप अडवाणी, अजय वर्मा, राहुल सोनी आदि थे।

खबरें और भी हैं...