पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी के लिए ग्रामीणों ने नगर निगम कार्यालय घेरा

पानी के लिए ग्रामीणों ने नगर निगम कार्यालय घेरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानी के लिए कतरास में ननि कार्यालय का घेराव करते गुहीबांध के लोग।

भास्कर न्यूज | कतरास

गुहीबांध के ग्रामीणों ने पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर नगर निगम के कतरास अंचल कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान ग्रामीणों ने निगम तथा पीएचईडी के पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीण का कहना था कि कतरास जलापूर्ति योजना के कर्मचारी द्वारा गुहीबांघ के लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है। गुहीबांध में दो दिनों में मात्र 20 मिनट पानी मिल पाता है। ग्रामीण नियमित रूप से पानी की आपूर्ति करने की मांग कर रहे थे। इस मामले को लेकर पार्षद विनायक गुप्ता ने ननि के कार्यापालक पदाधिकारी से वार्ता की। उन्होंने पीएचईडी विभाग के सहायक अभियंता सुशील सिंह ने दूरभाष पर बात कर पूरी जानकारी दी। सिंह ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समस्या का निदान किया जाएगा। विनायक गुप्ता ने कहा कि अगर वार्ड में पानी को लेकर भेदभाव किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर मनोज कुमार गुप्ता, आफताब आलम, इकबाल अंसारी, मासूम अख्तर, मोनू कूमार आदि मौजूद थे।

इधर, शिमलाबहाल में जलसंकट से लोग परेशान
झरिया | गर्मी आते ही पानी की समस्या उत्पन्न होने लगी है। चाहे वह कोलियरी हो या शहर हर तरफ यह नजारा देखने को मिल जाता है। इसी तरह दस हजार की आबादी वाला बस्ती पानी के त्राही- त्राही है। शिमला बहाल बस्ती वार्ड संख्या 37 में आता है। बस्ती के लोगों का कहना है कि 350 लोग कनेक्शनधारी हैं। वर्षों से पानी का बिल देते आए हैं। बावजूद पानी नहीं मिलता है। बस्ती के लोगों द्वारा हस्ताक्षरयुक्त आवेदन उपायुक्त, एसडीओ, माडा एमडी आदि को दी गई थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में मो. रजा, मो इमामुद्दीन, डोमन यादव, मो जुबेर आदि ने कहा कि पानी के लिए रात-दिन इधर-उधर भटकना पड़ता है। बच्चों की पढ़ाई ठीक से नहीं हो पा रही है। पलायन की स्थिति हो गई है। उन्होंने कहा कि 20 दिनों के अंदर पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

खबरें और भी हैं...