झरिया में गैंसिंग अड्डे पर पुलिस ने की छापामारी
अलकडीहा | झरिया के कोयरीबंध में गैंसिंग अड्डा पर शुक्रवार को झरिया पुलिस ने छापामारी की। छापामारी होेते ही भगदड़ मच गई। संचालक भागने में सफल रहा। पुलिस ने उक्त स्थल से तिरपाल, बोर्ड आदि जब्त कर ली। बतातें हैं कि पिछले कई दिनों से झरिया के कोयरीबांध में गैंसिंग का संचालन किया जा रहा था।