मारवाड़ी ब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती मनाई
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।
डीबी स्टार. झरिया
झरिया में मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के नेतृत्व में बुधवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने भगवान परशुराम की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इसके बाद दीप प्रज्जवलित की गई। कार्यक्रम को हरि प्रकाश लाटा, प्रकाश शर्मा, पवन शर्मा, जगदीश शर्मा, प्रमोद शर्मा, अशोक शर्मा, हरीश जोशी, रवींद्र पटनिया, बियाडा के पूर्व चेयरमैन विजय झा, विष्णु त्रिपाठी, जय प्रकाश देवरालिया, नरेश अग्रवाल, पवन केजरीवाल, गोपी कृष्ण, श्रीमती सीमा अग्रवाल, किरण खरकिया, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।