पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांचवीं के छात्र ने आईपीएल में लगाया सट्टा,हारने पर दे दी जान

पांचवीं के छात्र ने आईपीएल में लगाया सट्टा,हारने पर दे दी जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैच में एक हजार रुपए का लगाया था सट्‌टा, पैसे चुकाने का था दबाव

भास्कर न्यूज | अलकडीहा

आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा हार जाने के बाद झरिया में पांचवीं क्लास के छात्र ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। छात्र का परिवार झरिया के कोयरीबांध में रहता है। वहीं मृतक सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के अनुसार, शनिवार को छात्र की मां अस्पताल गई हुई थी। वह घर में अपने भाई-बहनों के साथ था। मां वापस लौटी तो बेटे के बारे में पूछा। भाई ने बताया कि वह कमरे में है, आवाज लगाने पर भी उसने दरवाजा नहीं खोला। जिसपर लोगों को संदेह हुआ। घरवाले जब दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा छात्र ने आत्महत्या कर ली है। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक छात्र का क्रिकेट के प्रति काफी लगाव था। आईपीएल का चल रहे मैच में वह दोस्तों के साथ छोटी-मोटी रकम का सट्टा खेलता था। शुक्रवार को उसने दोस्तों से एक हजार का सट्टा लगाया था, लेकिन वह हार गया। बताया जा रहा है इतनी बड़ी रकम चुका पाने की स्थिति में वह नहीं था। वहीं घर में रह रहे छात्र का अन्य रिश्तेदारों के पास से कुछ रुपए चोरी होने को लेकर भी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस बीच मौका देख कर छात्र में कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। हालांकि सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घरवालों ने फांसी लगाने की बात से इनकार किया। बाद में छात्र का दाह संस्कार किया गया। जानकारी के मुताबिक, मृतक के पिता की मौत पहले हो चुकी है। उसके दो बहन व एक भाई हैं। मां ही बच्चों को भरण पोषण करती है।

खबरें और भी हैं...