पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऐना वर्कशॉप में दिनदहाड़े लूटपाट

ऐना वर्कशॉप में दिनदहाड़े लूटपाट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगतडीह|झरिया थाना क्षेत्र की ऐना कोलियरी स्थित वर्कशॉप में शनिवार की दोपहर लोहा चोरों के दल ने धावा बोल दिया। कर्मियों को बंधक बना कर करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली। मौके पर झरिया पुलिस एवं सीआईएसएफ अधिकारी पहुंची। बताते हैं कि कुसुंडा क्षेत्र अंतर्गत ऐना कोलियरी जो बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा पांच वर्ष पूर्व बंद कर दी गई थी, लेकिन उक्त कोलियरी स्थित वर्कशॉप एवं अन्य जरूरी सेवा सुचारू रूप से शुरू थे। वर्कशॉप में बीसीसीएल के रखे गए लाखो की लौह सामग्री एवं अन्य मशीनों के उपकरण की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ जवानों को तैनात किया गया था, लेकिन पिछले माह कुछ अपरिहार्य कारणों से उक्त वर्कशॉप से सीआईएसएफ जवानों का सुरक्षा घेरा हटा लिया गया था। इस संबंध में ऐना कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी एसएस सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। जिस पर थाना एवं सीआईएसएफ अधिकारी को सूचना दी गई, पुलिस एवं सीआईएसएफ जवान घटनास्थल पर पहुंच चोरों को दौड़ाया।

खबरें और भी हैं...