अभिभावक अपने बच्चों के कॉन्सेप्ट पर ध्यान दें: आयुष
अलकडीहा | बच्चों की परीक्षा अंक पर नहीं, बल्कि उसके कॉन्सेप्ट पर ध्यान देने की जरूरत है। उक्त बातें अचीवर्स प्वाइंट के शिक्षक आयुष शर्मा ने रविवार को अग्रवाल धर्मशाला झरिया में पेरेंटस टीचर्स मीटिंग के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों के पीछे नंबर के लिए नहीं भागे। देखे कि बच्चे किस चीज में रुचि ले रहे हैं। उसी ओर उसे अग्रसर करने का काम करें। तभी जाकर बच्चों के भविष्य का सही विकास होगा। कभी-कभी अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर हतोत्साहित हो जाते हैं। ऐसे में बच्चो का मनोबल गिरता है। अभिभावक बच्चों को प्रोत्साहित करने का काम करेंं, ताकि बच्चे पढ़ाई के प्रति जागरूक हो। इस दौरान विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक अतुल गुप्ता, प्रमोद सिंह, आयुष सिंह, प्रशांत राज, नीतिश चौहान आदि शामिल थे।
कार्यक्रम में सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित।