पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीके मेमोरियल ने जियलगोरा क्रिकेट एकेडमी ब्लू को हराया

पीके मेमोरियल ने जियलगोरा क्रिकेट एकेडमी ब्लू को हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद क्रिकेट बी डिवीजन के खेले गए जियलगोरा स्टेडियम मैदान में पीके मेमोरियल ने जियलगोरा क्रिकेट एकेडमी ब्लू को आठ विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जियलगोरा क्रिकेट एकेडेमी ब्लू ने 141 रन बनाए। इसमें सत्यम ने 31, जतीन ने 30 रन एवं वैभव ने 22 रनों की पारी खेली। पीके मेमोरियल की ओर से नौरंगी प्रसाद, संतोष कुमार, धर्मेंद्र सिंह ने दो-दो विकेट लिए। जवाबी पारी खेलते हुए पीके मेमोरियल के गौतम सिंह ने 67 रनों की नाबाद पारी खेल कर आठ विकेट से मैच जीत लिया। चंदन की ओर से 32 रन की आक्रामक पारी खेली गई। जियलगोरा की ओर से मो साजिद ने दो विकेट लिए। पीके मेमोरियल के अध्यक्ष बलजीत कौर ने जीत पर बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...