पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेड राइडर को हरा कर येल्लो पार्टनर बना विजेता

रेड राइडर को हरा कर येल्लो पार्टनर बना विजेता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया| एमओसीपी कॉलोनी मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। खेल काफी रोमांच भरा रहा। सीपीएल (कॉलोनी प्रीमियर लीग) क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला येल्लो पार्टनर व रेड राइडर के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में रेड राइडर के कप्तान प्रशांत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में आठ विकेट खोकर 52 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए येल्लो पार्टनर ने मात्र चार ओवर में ही दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। साथ ही चैंपियन रहा। लालटू कुमार मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। विजेता व उपविजेता टीम को बीस सूत्री उपाध्यक्ष इंद्रजीत महतो ने शील्ड देकर सम्मानित किया। मौके पर रामबदन राम, मिंटू साव, कुमोद रंजन, विक्रम पासवान आदि थे।

खबरें और भी हैं...