चिरकुंडा में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान
चिरकुंडा|चिरकुंडा पुलिस ने बराकर पुल व शहीद चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 10 टेम्पो व 8 मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने ले गई। अभियान का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा कि अभी तक कुल 200 वाहनों की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि गहन वाहन चेकिंग अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा। प्रभारी गुप्ता ने कहा कि इसी दौरान रविवार की सुबह चिरकुंडा-पंचेत रोड, झरियापाड़ा, शहीद चौक व बराकर पुल पर छापेमारी कर 68 बोरा कोयला अर्थात साढे तीन टन कोयला सहित 08 साइकिल जब्त किया।