पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाधान के बच्चों ने किया जालियावाला बाग हत्याकांड के शहीदों को याद

समाधान के बच्चों ने किया जालियावाला बाग हत्याकांड के शहीदों को याद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया|शिक्षादान की नई पाठशाला समाधान की ओर से रविवार को झरिया चिल्ड्रेन पार्क में साप्ताहिक जांच परीक्षा आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने नाटक के माध्यम से जलीयावाला बाग हत्याकांड का प्रदर्शन किया। बच्चों ने नाटक के माध्यम से दिखाया कि किस तरह से 13 अप्रैल 1919 को जेनरल डायर के आदेश से कई भारतीयों की हत्या कर दी गई थी। नुक्कड़ नाटक के जरिए बच्चों को यह भी समझाया गया कि किस तरह से अंग्रेजों ने हम भारतीयों पर अत्याचार किए। उस समय अंग्रेज अपना शासन क्रूरतापूर्वक और आड़े टेढ़े नियम के तहत बिना दलील, बिना अपील और बिना वकील के किसी को भी बिना आरोप गिरफ्तार कर लिया जाता था। प्रतियोगिता परीक्षा और नाटक प्रदर्शन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय बच्चों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...