महिला पर किया चाकू से हमला, दो हिरासत में
भागा चार नंबर में सोमवार को ऋण की राशि जमा करने को लेकर दो महिलाओं के बीच झड़प हो गई। एक महिला के समर्थन में दो युवक आ गए। दूसरे महिला के गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। घायल व भागा चार नंबर की रहने वाली आयशा खातून ने झरिया पुलिस से लिखित शिकायत की है। शिकायत में कहा कि आशीर्वाद समूह से 20 हजार रुपए का ऋण लिया था। इसमें से मुंडा पट्टी की मालती देवी ने यह कहते हुए आधा पैसा ले लिया था कि दो मिलकर ऋण का किस्त भर देंगे। पैसा नहीं भरने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मालती के पक्ष में सुनील बाउरी, कुंदन पासवान आ धमके। आयशा के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। पुलिस ने सुनील बाउरी, मालती देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जख्म का निशान दिखाती आयशा।