विवेकानंद विद्यालय के शिक्षक पर मामला दर्ज
अलकडीहा|झरिया बनियाहीर स्थित विवेकानंद विद्यालय के शिक्षक आरपी ठाकुर के खिलाफ झरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छात्र आकाश कुमार साव की मां कलावती देवी रविवार को झरिया पुलिस से लिखित शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि विद्यालय के शिक्षक आरपी ठाकुर ने सात दिसंबर 2017 को बेवजह उसके पुत्र आकाश के साथ मारपीट की।