आईएसएल के बच्चों ने उठाया पूल पार्टी का लुत्फ
झरिया | आईएसएल सुदामडीह में प्री प्राइमरी के बच्चों ने मंगलवार को पूल पार्टी का लुत्फ जमकर उठाया। बच्चों ने बाथ टब में बैठकर एक-दूसरे को पानी के छींटों से भीगोकर आनंद का अनुभव किया। साथ ही साथ मस्ती भी की। गर्मी के दिनों में बारिश के फुहारों का मजा लिया और उसके बाद आइस्क्रीम पार्टी ने तो इसे यादगार ही बना दिया। बच्चे खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। शिक्षिका सतपाल कौर, लक्ष्मी बोस, नृत्य व फाइन आर्ट्स के शिक्षक सुमित कुमार केसरी के संरक्षण व देखरेख में यह आयोजन किया गया।