वट सावित्री पूजा कर महिलाओं ने की पति के लिए लंबी आयु की कामना
झरिया | झरिया व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को महिलाओं ने वट-सावित्री की पूजा-अर्चना की। झरिया के मां मंगला चंडी काली मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर सहित भागा, जामाडोबा, डिगवाडीह, लोदना, भौंरा, बस्ताकोला आदि क्षेत्रों में सैकड़ों विवाहिताओं ने वट वृक्ष की पूजा करते हुए वट सावित्री कथा सुनी। इष्टदेव से पति की लंबी आयु एवं परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। व्रतियों ने एक-दूसरे की मांग में लंबी सिंदूर भर कर एक दूसरे के सुहागन रहने की प्रार्थना की। फल-फूल चढ़ाया, साथ ही वट वृक्ष पर मौली धागा बांधकर अपने पति की दीर्घायु की कामना की।