अलकडीहा|झरिया चौथाई कुल्ही में बुधवार को आईस्क्रीम बेचने वाले युवक के साथ युवकों ने मारपीट की। पीड़ित छोटू कुमार तुरी ने घटना की लिखित शिकायत झरिया पुलिस से की है। शिकायत में कहा कि ठेला पर घूम-घूमकर आईस्क्रीम बेचता हूं। वही के मो. मुन्ना, मो. राजा और मो. सलमान जबरदस्ती आईस्क्रीम निकालकर खा लेता है। पैसा मांगने पर गाली-गलौज करता है। पैसा मांगा तो मारपीट करना शुरू कर दिया। शोर गुल सुनकर मां राजवंती देवी और बहन पहुंची तो उनके साथ भी उक्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।