पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यालय विलय के विरोध में छात्रों का धरना जारी

विद्यालय विलय के विरोध में छात्रों का धरना जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोरापोखर|लक्ष्मी कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय का पारबाद मध्य विद्यालय में विलय को लेकर बच्चों एवं अभिभावकों का 12वें दिन भी धरना जारी रहा। धरनास्थल पर झरिया विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह पहुंचे। सिंह को अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल विलय होने से परेशानियों की जानकारी दी। सिंह ने बच्चों एवं अभिभावकों को आश्वासन दिया कि उच्च अधिकारियों से वार्ता कर विलय को हर हाल में रोका जाएगा। मौके पर सलीम आजाद, गणेश, मुन्नी, संजू, पार्वती, कौशल्या आदि थीं।

खबरें और भी हैं...