पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ प्रशिक्षण

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुजराती हिंदी उच्च विद्यालय झरिया में आरएसपी कॉलेज झरिया के सत्र 2016-18 के बीएड प्रशिक्षुओं का विद्यालय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री लक्ष्मी नारायण, पर्यवेक्षक डॉ श्याम किशोर प्रसाद एवं प्रोफेसर विजय कुमार विश्वकर्मा, डॉ उपेंद्र कुमार के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्रशिक्षुओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के द्वारा नृत्य, गीत, भाषण पर कई अच्छे प्रस्तुतिकरण दिए गए। विद्यालय प्रधानाध्यापक श्री लक्ष्मी नारायण ने कहा कि शिक्षक देश के निर्माता होते हैं, पर्यवेक्षक डॉक्टर श्याम किशोर प्रसाद ने कहा कि किसी भी समाज या देश की योग्यता का अवलोकन वहां के व्यक्तियों की योग्यता के आधार पर किया जाता है। शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान होता है। शिक्षा से व्यक्ति व समाज का समुचित विकास संभव है। जब तक सामाजिक चेतना का अध्ययन नहीं किया जाएगा, तब-तक शिक्षा का पूर्ण विकास संभव नहीं हो सकता है। उक्त बातें शिक्षा शास्त्र विभाग के प्रमुख डॉ उपेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षकों को अनुशासन में होना जरूरी है। प्रोफेसर विजय कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि शिक्षा वह एक कुंजी है जो विश्व के सभी बंद दरवाजों के ताले को खोल देती है। मंच का संचालन काकोली दत्ता एवं प्रिया कुमारी के द्वारा किया गया, कार्यक्रम में प्रशिक्षु मिथिलेश दास ने 16 सप्ताह के विद्यालय प्रशिक्षण के अपने अनुभव को साझा किया। अविनाश गुप्ता के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों में दीपा, कोमल, खुशबू, गुंजा, राखी, सुप्रिया, विक्की, सोनू, ताहिर, संदीप आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रशिक्षु मिथलेश दास, अविनाश गुप्ता, काकोली दत्ता, प्रिया कुमारी, नीलम, पूनम देवी, राखी, मौसमी बनर्जी, पूनम, अनीता,प्रियंका, भावना, प्रियंका श्रीवास्तव, दीपाली सिंह, बिमला, प्रतिमा, मंजू, सोनी, अमृता समेत दर्जनों छात्र मुख्य रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...