पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में सरकार बनाने की पहल पर झरिया में निकाला विजय जुलूस

कर्नाटक में सरकार बनाने की पहल पर झरिया में निकाला विजय जुलूस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को कर्नाटक में कांग्रेस समर्थित जेडीएस की सरकार बनाने की पहल शुरू होते ही झरिया कोयलांचल के कांग्रेसियों व जेडीएस कार्यकर्ताओं में खुशी देखी गई। झरिया में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मेन रोड में खुशी जाहिर करते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटी, लोकतंत्र के हत्यारे केन्द्र सरकार मुर्दाबाद, लोकतंत्र जिंदाबाद के नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि कर्नाटक में घमंडी और गुरूर की सरकार बहुमत नहीं होने के बाद भी जबरन राज्यपाल ने भाजपा के येदियुरप्पा को शपथ दिलाई, जो पूरे देश की जनता ने देखी। लेकिन माननीय न्यायालय के कारण लोकतंत्र बच गया। जुलूस में प्रमोद चंद्रवंशी, सुनील दुबे, बबलू अकेला, कमल शर्मा, अशोक रवानी, मंटू राम आदि थे।

झरिया में जुलूस निकालकर खुशी मनाते कांग्रेसजन

जेडीएस 21 को निकालेगा झरिया में विजय जुलूस

जनता दल सेक्युलर के कार्यकर्ताओं की बैठक बस्ताकोला स्थित जेडीएस कार्यालय में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जेडीएस के प्रदेश संयोजक पवन झा ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीति को जनता जान गई है। उसी का कर्नाटक में जवाब दिया गया है। झा ने बताया कि कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। 21 मई को झरिया में विजय जुलूस निकाला जाएगा। बैठक में वीसी झा, योगेंद्र, शिव कुमार, नागेश शर्मा, सुधीर कुमार सिंह, धर्मेंद्र, रंजीत मिश्रा आदि शामिल थे।

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर आतिशबाजी

पुटकी : कर्नाटक की येदुरप्पा सरकार के विधान सभा में पराजित होकर त्यागपत्र देने तथा कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी में आतिशबाजी की और मिठाईया बाटी।कांग्रेस नेता लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि ये लोकतंत्र की जीत है। लोगों का सुप्रीम कोर्ट के प्रति विश्वास बढा है। खुशी व्यक्त करने वालो में अजीत सिंह सोनू, राधेश्याम शर्मा, श्याम अग्रवाल, राजेश पाठक, गोपाल तिवारी, गंगा रजक,जोहरा आदि शामिल है।

भाजपाइयों ने की घोर निंदा

कांग्रेस द्वारा कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या करने एवं जनता द्वारा नकार दिए जाने के बावजूद अपने विरोध में खड़ी हुई जनता दल सेक्युलर को समर्थन देकर सरकार बनाने के प्रयास करने की निंदा की है। निंदा करने वालों में भाजपा नेता हरिश जोशी, शैलेश सिंह, अरिंदम बनर्जी, विनोद गुप्ता, थानेश्वर गुप्ता, राज माली, अवधेश साव आदि शामिल है।

खबरें और भी हैं...