पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यादगार होगी राजीव गांधी की पुण्यतिथि

यादगार होगी राजीव गांधी की पुण्यतिथि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेसवार्ता को संबोधित करते अभिषेक सिंह व अन्य पदाधिकारी।

स्वास्थ्य शिविर लगाकर करेंगे रोगियों की सेवा

डीबी स्टार. अलकडीहा

भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 27 वें पुण्यतिथि पर 21 मई को झरिया में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। उक्त बातें कांग्रेसी नेता अभिषेक सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही। कहा कि उक्त शिविर का आयोजन झरिया नगर कांग्रेस की ओर से स्व. गांधी के याद में की जा रही है। ताकि झरिया क्षेत्र के गरीब, असहाय और जरूरतमंदों लोगाें के स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। शिविर का आयोजन झरिया के अग्रवाल धर्मशाला में की जाएगी। शिविर में ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुष्मिता भट्टाचार्य, कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ. विकास अग्रवाल, दंत रोग विशेषज्ञ डाॅ. कुमार रोहित मरीजों की जांच करेंगे। प्रेस वार्ता में शमशेर आलम, नगरध्यक्ष अशोक वर्णवाल, मयूर शेखर झा, राजजी सिंह, अविजीत राज, इरफान खान चौधरी, सदिक अमीन, संजय कुमार वर्मा, योगेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...