पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 700 मीटर दूर से पानी लेने जाती हैं बंगालीकोठी व सहाना पहाड़ी की महिलाएं

700 मीटर दूर से पानी लेने जाती हैं बंगालीकोठी व सहाना पहाड़ी की महिलाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगतडीह. बंगालीकोठी व सहानापहाड़ी झरिया विधानसभा व नगर निगम की घनी आबादी वाले क्षेत्रों में आता है। निगम होने के सालों बाद भी यहां मौलिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। यहां पर पानी की काफी किल्लत है। इससे पब्लिक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसकी शिकायत बीसीसीएल से की गई है। मुख्य बात यह सामने आई है कि यहां पानी की ज्यादा किल्लत इस कदर हावी है कि यहां की महिलाएं 700 मीटर से पानी लेने जाती हैं। वहीं पुरुषों को कमाने के साथ दूसरी प्राथमिकता साइकिल से पानी ढोना है।

खबरें और भी हैं...