समाधान शिक्षा दान की नई पाठशाल सोमवार इस गर्मी के मौसम में जल समस्या और प्रदूषित जल सेवन से होने वाली परेशानियों में रखकर कुआं की सफाई एवं अपने स्तर से ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव करना शुरू किया है। टीम का तर्क है कि कुएं का पानी गंदा न हो इसके लिए समाधान ने प्रयास शुरू कर दिया है। गंदा पानी पीने से लोगों को जल समस्या के साथ-साथ अलग-अलग बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है। टीम समाधान अलग-अलग ग्रुप बनाकर झरिया के कई क्षेत्रों में दाल पट्टी कीर्तन भवन, झरिया चिल्ड्रन पार्क कुआं, लाल बाजार, मानबाद थाना रोड आदि कुल 14 छोटे-बड़े कुएं के आसपास तथा कुएं में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करेगी।
पाउडर का छिड़काव करते समाधान के कार्यकर्ता।