झरिया|झरिया भागा रोड स्थित श्री सिद्ध साईं धाम का पंचम स्थापना दिवस बुधवार को मनाया जाएगा। इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने बताया कि 23 मई की सुबह ककड़ा आरती, बाबा का अभिषेक, फिर आरती के पश्चात भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो झरिया शहर का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचेगी। यहां पर प्रसाद वितरण व शाम को भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।