अपराध नियंत्रण व ट्रैफिक समस्या समाधान पहली प्राथमिकता: एसपी
झारसुगुडा जिला नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक ने कार्यभार संभाला।
भास्कर न्यूज | झारसुगुड़ा
जिला में अपराध नियंत्रण सह शहर एवं राजमार्ग में ट्रैफिक समस्या का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता में शामिल है।
यह बात झारसुगुडा जिले के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार मोहंती ने पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में अपने संबोधन में कहीण। श्री मोहंती ने कहा कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। और समित संसाधन के वावजूद लोगो के सहयोग से लोगों को हर संभव सहायता सहयोग प्रदान करने के साथ लोगों के निकट होने के प्रयास भी किया जाएगा।
श्री मोहंती ने कहा की झारसुगुड़ा शहर तथा जिले से होकर गुजरे राजमार्गो में ट्राफिक समस्याओं के समाधान के लिए भी समीक्षा की। तथा आगामी कुछ दिनों शहर की ट्राफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के 68 महाविद्यालय छात्रों की वोलेन्तीयर ट्राफिक सहयोगी के रूप शामिल किया जाएगा।