पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • बुजुर्ग दंपती का आरोप, सरकारी शौचालय अपनी अोर बनवाने के लिए बेटों ने ढहा दिया घर का कमरा

बुजुर्ग दंपती का आरोप, सरकारी शौचालय अपनी अोर बनवाने के लिए बेटों ने ढहा दिया घर का कमरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव सोहल निवासी एक दलित बुजुर्ग दंपती करनैल सिंह और उसकी प|ी शीलों ने अपने दो बेटों पर उनका कच्चा घर गिराने और एक एएसआई से मिलकर उनके गलत बयानों पर अंगूठे लगवाने आरोप लगाए हैं। साथ ही पुलिस के उच्चाधिकारियों से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

गांव के गणमान्य लोगों की उपस्थिती में पीड़ित बुजुर्ग जोड़े ने बताया कि सरकार की स्कीम के तहत उन्हें शौचालय बनवाने के लिए ग्रांट मिली थी। जिसके चलते वह अपने छोटे लड़के बलवीर सिंह के घर में शौचालय बनाने के लिए सहमत थे लेकिन उनके दूसरे बेटों बलविंदर सिंह व बगीचा सिंह इसका विरोध करते थे व उन्होंने इसी रंजिश के चलते उनका कच्चा कोठा गिरा दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंधी कार्रवाई करवाने के लिए थाना झब्बाल में 31 मार्च 2018 को शिकायत भी दी गई थी। शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं दूसरी तरफ उक्त व्यक्तियों ने उल्टा शिंदा सिंह, गुरमीत सिंह, गुरुसाहब सिंह, रवेलइ सिंह, कुलवंत सिंह, सुरजीत सिंह, अमरीक सिंह व इकबाल सिंह के खिलाफ मार पिटाई करने का कथित झूठा केस दर्ज करवा दिया है। बुजुर्ग जोड़े ने बताया कि उक्त मामला सियासी शह से प्रेरित है।

कांग्रेस के राज्य महासचिव हरशरन सिंह मल्ला सोहल ने पुलिस द्वारा अनपढ़ बुजुर्ग जोड़े के साथ धक्केशाही करने की निंदा करते हुए कहा कि थानेदार ने कानून का उल्लंघन किया है।

विभाग को मामले की बारीकी से जांच कर उक्त थानेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सस्पेंड करना चाहिए। वह उक्त परिवार को लेकर इंसाफ के लिए माननीय हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

गांव के गणमान्य लोगों के साथ ढहाया कमरा दिखाता बुजुर्ग दंपती।

लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं : दूसरा पक्ष

दूसरे पक्ष के बलविंदर सिंह, बगीचा सिंह व गुरजंट सिंह ने बताया कि उसके माता-पिता द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं क्योंकि उसके माता-पिता द्वारा जो कमरा गिराए जाने की बात की जा रही है वह कमरा नहीं बल्कि कच्ची रसोई है।

मेडिकल और बयानों पर कार्रवाई की है: थानेदार

थानेदार हरशा सिंह ने उस पर लगाए जा रहे आरोपों को नकारते हुए कहा कि किसी के दबाव में आकर कार्रवाई नहीं की गई बल्कि झगड़े में जख्मी हुए सरकारी अस्पताल कसेल में दाखिल बलविंदर सिंह व भगवंत सिंह की मेडिकल रिपोर्ट व दर्ज बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...