गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब में कड़ाह प्रसाद बनाने के लिए नए कमरे का किया गया उद्घाटन
झब्बाल | गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब जी में कार सेवक बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले, बाबा सुखविंदर सिंह भूरी वाले व बाबा सोहन सिंह बीड़ साहिब वालों द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से गुरुद्वारा साहिब में कड़ाह प्रसाद बनाने के लिए नए कमरे का उद्घाटन किया गया। जिसमें पहले अरदास गुरुद्वारा साहिब के हैड ग्रंथी निशान सिंह गडीविंड ने की। इस मौके पर जानकारी देते हुए ज्ञानी निशान सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में कड़ाह प्रसाद की महत्ता को मुख्य रखते हुए कड़ाह प्रसाद बनाने वाले कमरे को आधुनिक सुविधाओं से लैस यह कमरा तैयार किया गया है। इस मौके पर एडिशनल मैनेजर सतनाम सिंह झब्बाल, बाबा फतेह सिंह, बाबा बलजीत सिंह पटवारी गडीविंड आदि मौजूद थे।