पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुरुद्वारा भगत जल्लन दास जी का मेले शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झब्बाल | भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसे गांव नौशहरा ढाला स्थित गुरुद्वारा भगत जलन दास जी में दो दिवसीय बैसाखी मेला आज से शुरू हो गया। यह मेला हर साल बड़ी श्रद्घा भावना के साथ मनाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मुख्य सेवादार व शिरोमणि कमेटी के सदस्य बाबा निर्मल सिंह नौशहरा ढाला ने कहा कि सुबह पहले श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। इसके उपरांत धार्मिक दीवान सजाए गए। इसके अलावा 15 अप्रैल आज भी धार्मिक दीवान सजेंगे। जिसमें भाई हरदेव सिंह, ज्ञानी गुरविंद सिंह, भाई अमरजीत सिंह सभरां, भाई हरपाल सिंह, मंगता सिंह झाड़ साहिब वाले व ज्ञानी निशान सिंह गंडीविंड हैड ग्रंथी बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब जी वाले गुरु घर का इतिहास सुनाकर संगतों को नाम रस में डुबकी लगवाएंगे। इस मौके पर मुफ्त मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा व 15 अप्रैल को शाम के समय भगत जल्लन दास जी स्पोर्ट्स क्लब व मालवे की टीमों के बीच कबड्डी के मैच करवाए जाएंगें।

खबरें और भी हैं...