रमेश कुमार ने कैंप के बारे में बताया।
झब्बाल | राॅयल स्टार क्लब झब्बाल जोकि हर साल झब्बाल में खूनदान कैंप लगाता आ रहा है, ने इस बार भी खूनदान कैंप लगाने संबंधी क्लब के अध्यक्ष रमेश कुमार बंटी और तन्वीर तन्नू की अगुवाई में झब्बाल में मीटिंग की। मीटिंग दौरान उन्होंने बताया कि इस बार खूनदान कैंप 25 मई को सुबह 9 से साढ़े 12 बजे तक पंचायत घर के नजदीक गुरुद्वारा बीबी वीरो जी झब्बाल में लगाया जा रहा है।