स्कूल में मनाई बैसाखी, पंजाबी विरसे पर डाला प्रकाश
श्री गुरु हरिकृष्ण सीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल झब्बाल में बैसाखी का त्योहार बच्चों व अध्यापकों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अमनदीप कौर द्वारा अपने सभ्याचार व धार्मिक विरसे के बारे में प्रकाश डालते हुए बैसाखी की महत्ता के बारे में अवगत करवाया। इसके उपरांत बच्चों द्वारा प्रोग्राम पेश किया गया। स्कूल के प्रिसिंपल उरमिंदर कौर ने बच्चों व स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए गुरु साहिब के दर्शाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। बलविंदर कौर ने सिखी स्वरूप की ओर अग्रसर होने वाले विद्यार्थी जगरूप सिंह को सम्मानित किया।
श्री गुरु हरिकृष्ण सीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल झब्बाल में आयोजित किया कार्यक्रम
श्री गुरु हरिकृष्ण सीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल झब्बाल में मनाए गए पर्व में मेहमानों को सम्मानित किया गया।