पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमावस्या पर बच्चों ने मेंढक बनकर अच्छी बारिश की कामना की

अमावस्या पर बच्चों ने मेंढक बनकर अच्छी बारिश की कामना की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कसरावद/आभापुरी/नागझिरी | अमावस्या पर मंगलवार को बच्चे पलाश के पत्ते सिर पर रखकर घर-घर पहुंचे और अच्छी बारिश की कामना की। बालिकाओं ने सिर पर कवेलू रख गोबर की मेंढक बनाकर घरों पर दस्तक दी। महिलाओं ने इन पर पानी डाला। साथियों ने “कोठी प साबू थारो बेटों बाबू, डेडर माता पाणी द...’ जैसी पंक्तियां दोहराई। परिवारों ने स्वेच्छा से दान राशि भी दी। बच्चों ने खाद्य सामग्री इकट्ठी कर शाम को सामूहिक भोज किया। नागझिरी में अमावस्या पर धार्मिक आयोजन हुए।

खाते के नियमित संचालन के लाभ बताए

झिरन्या |
नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक शाखा चैनपुर में आयोजित ग्राहक मिलन सम्मेलन में शाखा प्रबंधक विक्रमसिंह चौहान ने ऋण खाते के नियमित संचालन के लाभ बताए। बैंक से मिलने वाले विभिन्न ऋणों व पेंशन की जानकारी भी दी। किसान महिपालसिंह राठौड़, धर्मेंद्रसिंह तोमर, पुष्पेंद्रसिंह तोमर, विजय गंगराड़े, हरीश गंगराड़े, नीता रविंद्र गंगराड़े, रतन चौहान सहित ग्राहक व स्व सहायता समूह सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...